1-The Cabinet has granted its approval for e-Courts Phase III, committing a substantial budget of Rs 7,210 crore over a four-year period to advance the modernization of the nation's judiciary.
कैबिनेट ने देश की न्यायपालिका के आधुनिकीकरण को आगे बढ़ाने के लिए चार साल की अवधि में 7,210 करोड़ रुपये के पर्याप्त बजट के साथ ई-कोर्ट चरण III को मंजूरी दे दी है।
2-The Indian government has unveiled the third phase of its Ujjwala scheme.
भारत सरकार ने अपनी उज्ज्वला योजना के तीसरे चरण का अनावरण किया है।
3-Yes Bank And BriskPe Partner To Enable Seamless Cross-Border Payments For MSMEs.
यस बैंक और ब्रिस्कपे ने एमएसएमई के लिए निर्बाध सीमा-पार भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की।
4-In a significant development, India has joined the ranks of countries authorized to issue International Organisation of Legal Metrology (OIML) certificates.
एक महत्वपूर्ण विकास में, भारत इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन ऑफ लीगल मेट्रोलॉजी (ओआईएमएल) प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अधिकृत देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है।
5- LIC Chairman Siddhartha Mohanty presented a significant dividend cheque of ₹1,831.09 crore to Union Finance and Corporate Affairs Minister Nirmala Sitharaman.
एलआईसी के अध्यक्ष सिद्धार्थ मोहंती ने केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण को ₹1,831.09 करोड़ का महत्वपूर्ण लाभांश चेक प्रस्तुत किया।
6- Mastercard, the global financial services corporation, has made a significant appointment in its Indian operations by naming Rajnish Kumar as the Chairman of Mastercard India.
वैश्विक वित्तीय सेवा निगम मास्टरकार्ड ने रजनीश कुमार को मास्टरकार्ड इंडिया का अध्यक्ष नामित करके अपने भारतीय परिचालन में एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।
7- India has become Bangladesh's foremost export partner, surpassing Japan and China.
जापान और चीन को पछाड़कर भारत बांग्लादेश का सबसे प्रमुख निर्यात भागीदार बन गया है।
8- The Union Home Ministry has revealed a notable amendment in the use of birth certificates for essential services, which is effective from October 1, 2023.
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आवश्यक सेवाओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र के उपयोग में एक उल्लेखनीय संशोधन का खुलासा किया है, जो 1 अक्टूबर, 2023 से प्रभावी है।
9-GSITI ties up with ISRO to train 300 personnel.
जीएसआईटीआई ने 300 कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए इसरो के साथ समझौता किया है।
10-Airbus hands over the first batch of C295 transport aircraft to the Air Force under Rs 22,000 crore project.
एयरबस ने 22,000 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत C295 परिवहन विमान का पहला बैच वायु सेना को सौंपा
दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ बारिश, मौसम हुआ सुहावना
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज (शुक्रवार) 15 सितंबर 2023 को सुबह तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। इसी के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है।
50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी तेज हवा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह लगभग 09:30 बजे तक उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से आने वाले बादलों के कारण 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने और मध्यम बारिश के साथ बीच-बीच में तेज बारिश होने की संभावना है। उधर, आज सुबह राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में आसमान में घटाएं घिरने से कुछ देर के लिए अंधेरा छा गया और बारिश भी हुई।
पूर्वी भारत और मध्य भारत में सक्रिय मानसून का अनुमान
मौसम विभाग ने पूर्वी भारत में आज और कल तथा मध्य भारत में सोमवार तक सक्रिय मानसून की स्थिति का अनुमान व्यक्त किया है। वहीं मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिम भारत में आज से 18 सितंबर तक वर्षा जारी रहेगी। कोंकण, गोवा, और महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में आज से 18 सितंबर के बीच मध्यम से व्यापक वर्षा और बिजली गिरने व कुछ स्थानों पर बहुत अधिक वर्षा होने की संभावना है।
गुजरात क्षेत्र में 16 से 18 सितंबर तक और सौराष्ट्र में 17 और 18 सितंबर को वर्षा हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश में 15 और पूर्वी राजस्थान में 17 सितंबर तक बारिश हो सकती है।वहीं तेलंगाना में आज कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है। वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि का कहना है कि उत्तराखंड में 16 सितंबर तक मध्यम और कुछ स्थानों पर तेज वर्षा होने की संभावना है।
24 घंटों में छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान
स्काईमेट वेदर डॉट काम के पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल तट के पास बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल गया है। अगले 2 दिन में इसके ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की भी संभावना
पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, पूर्वी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, कोंकण और गोवा, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, दक्षिण गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है।
राम जन्मभूमि सुरक्षा के लिए CRPF की जगह SSF के जवान होंगे तैनात
अयोध्या में राम लला का मंदिर का निर्माण जोर-शोर से चल रहा है। इस बीच मंंदिर के प्राण प्रतिष्ठा की भी तैयारी हो रही है। जनवरी 2024 तय किया गया है। वहीं अब मंदिर की सुरक्षा को लेकर भी प्रसाशन सतर्क है। मन्दिर की सुरक्षा का भी विशेष अभेद्य तैयारी की जा रही है। अब मन्दिर की सुरक्षा सीआरपीएफ के स्थान पर यूपी एसएसएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा।
श्री राम जन्म भूमि पर भव्य मंदिर निर्माण कार्य प्रगति पर है। जनवरी में राम लला गर्भ गृह में विराजमान हो जायेंगे, इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह की भी दिव्य और भव्य तैयारियां जोरो पर हैं। मन्दिर की सुरक्षा में लगी सीआरपीएफ को हटाया जाएगा। गुरुवार को राम जन्मभूमि सुरक्षा समिति की बैठक संम्पन्न हो गई। बैठक में मंडलायुक्त गौरव दयाल, एडीजी सुरक्षा के एस प्रताप कुमार, एडीजी जोन पीयूष मोर्डिया, सीआरपीएफ के अधिकारी और खूफिया एजेंसियों के अधिकारी भी शामिल हुए। सुरक्षा समिति की बैठक हर तीन महीने पर बुलाई जाती है।
अब यूपी एसएसएफ संभालेगी सुरक्षा
बैठक के बाद मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि राम जन्मभूमि की सुरक्षा अब यूपी एसएसएफ संभालेगी। सीआरपीएफ के स्थान पर यूपी एसएसएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा। राम जन्मभूमि परिसर में एसएसएफ के साथ पीएसी, सिविल पुलिस के जवान भी तैनात होंगे।एसएसएफ के जवान अयोध्या पहुंच चुके हैं और एक हफ्ते की उनकी स्पेशल ट्रेनिंग चल रही है।
16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच होगा कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि 16 जनवरी से 24 जनवरी के बीच राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राम मंदिर के भूतल पर फिनिशिंग का कार्य अंतिम दौर में है। प्रथम तल पर भी 50 प्रतिशत के करीब निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अन्य निमार्ण कार्य तेजी से चल रहे हैं।
सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए हर संभव प्रयास
बैठक के बाद एडीजी सुरक्षा केएस प्रताप ने कहा कि राम जन्मभूमि स्थाई सुरक्षा समिति की बैठक हुई है। तीर्थ स्थल से जुटी हुई सभी सुरक्षा के विंग का समन्वय स्थापित करने के लिए बैठक आयोजित की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा हुई है। नई सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी बैठक में चर्चा हुई है। राम जन्मभूमि परिसर की सुरक्षा को अभेद बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। एसएसएफ को इस सुरक्षा व्यवस्था में जोड़ा जा रहा है। स्थानीय पुलिस के साथ अब एसएससी भी सुरक्षा में लगाई जाएगी।
सरकार ने गेहूं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए उठाया कदम, स्टॉक लिमिट में की कटौती
केंद्र सरकार ने गेहूं की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण पाने के लिए कारगर कदम उठाया है। दरअसल, सरकार ने गेहूं के व्यापारियों, थोक विक्रेताओं और बड़ी खुदरा श्रृंखला विक्रेताओं के लिए स्टॉक लिमिट में कटौती की है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है, जो 31 मार्च, 2024 तक जारी रहेगा।
खुदरा विक्रेताओं के लिए गेहूं की स्टॉक सीमा
उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्रालय ने गुरुवार को जारी बयान में बताया कि सरकार ने व्यापारियों, थोक विक्रेताओं और बड़ी श्रृंखला के खुदरा विक्रेताओं के लिए गेहूं की स्टॉक सीमा को 3000 मीट्रिक टन से संशोधित कर 2000 मीट्रिक टन कर दिया है। केंद्रीय खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा कि कीमतों में हालिया वृद्धि को ध्यान में रखते हुए स्टॉक सीमा की समीक्षा के बाद इसे लागू कर दिया गया है।
गेहूं की स्टॉक सीमा की 2 हजार टन
खाद्य सचिव ने कहा कि गेहूं की स्टॉक सीमा को घटाकर 2 हजार टन इसकी कीमतों में इजाफा के बाद किया गया है। चोपड़ा ने बताया कि सरकार ने पाया कि पिछले एक महीने में एनसीडीईएक्स पर गेहूं की कीमतों में चार फीसदी की बढ़ोतरी हुई है, जो बढ़कर 2,550 रुपये प्रति क्विंटल हो गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि देश में गेहूं की पर्याप्त उपलब्धता है लेकिन मुझे लगता है कि कुछ तत्व हैं, जो कुछ कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
2024 तक 3,000 टन का स्टॉक रखने की सीमा की थी तय
उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने तीन महीने पहले 12 जून को गेहूं कारोबारियों पर मार्च, 2024 तक 3,000 टन की स्टॉक रखने की सीमा तय की थी। इस आदेश के अब व्यापारी और थोक विक्रेता 2 हजार टन से अधिक गेहूं नहीं रख सकते हैं। स्टॉक लिमिट का लक्ष्य गेहूं की जमाखोरी और सट्टेबाजी को रोकना, गेहूं की स्थिर आपूर्ति सुनिश्चित करना और मूल्य अस्थिरता से बचना है।
अचानक लाखों मोबाइल यूजर्स पर आया ‘इमरजेंसी अलर्ट मैसेज’, जानें क्या है वजह
आज दोपहर करीब 12 बजे देश के लाखों फोन यूजर्स का मोबाइल फोन अचानक से वाइब्रेट होने लगा। इसके बाद लोगों पर अलर्ट का मैसेज आया जिसने लोगों को सकते में ला दिया। दरअसल, भारत ने आज कई स्मार्टफोन पर एक परीक्षण फ्लैश भेजकर अपने आपातकालीन चेतावनी प्रणाली का परीक्षण किया। उपयोगकर्ताओं ने अपने फोन पर ''emergency alert: severe' फ्लैश के साथ एक तेज बीप सुनी।
अलर्ट मैसेज क्या लिखा था
हालांकि इस अलर्ट के बाद भारत सरकार की ओर से एस मैसेज भी आया। मैसेज में लिखा था कि: ‘यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है। कृपया इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि इस पर आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है। यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम को जांचने हेतु भेजा गया है। इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना’।
आपातकाल में कर सके अलर्ट
गौरतलब हो कि कई बार बाढ़, भूकंप आदि जैसे आपातकाल स्थिति में इस तरह के मैसेज उस इलाके में भेजे जाते हैं। लेकिन इस बार इसे टेस्टिंग के लिए भेजा गया है, इसलिए किसी को भी घबराने की जरूरत नहीं है। विभाग के मुताबिक यह मैसेज एक इमरजेंसी ट्रायल है ताकि आपदा जैसी इमरजेंसी स्थिति में लोगों को अलर्ट किया जा सके।
निपाह वायरस पर केन्द्र सतर्क, स्वास्थ्य मंत्रालय ने केरल स्थिति पर की समीक्षा
देश में एक बार फिर निपाह वायरस ने दस्तक दे दी है। दक्षिण के राज्य केरल में निपाह वायरस के कई मामले सामने आए हैं। इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस के प्रकोप की रोकथाम पर उठाए गए कदमों की समीक्षा की।
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती प्रवीण पवार ने पुणे में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद - राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (ICMR-NIV) से केरल के कोझिकोड में गुरुवार को निपाह वायरस के प्रकोप की रोकथाम के लिए उठाए गए कदमों की समीक्षा की।
समीक्षा करने के बाद केंद्रीय मंत्री डॉ. पवार ने कहा कि केन्द्र सरकार स्थिति की निगरानी कर रही है और प्रसार की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के मार्गदर्शन में केंद्र और ICMR-NIV की उच्च स्तरीय टीमें बीएसएल-3 प्रयोगशालाओं से लैस मोबाइल इकाइयों के साथ पहले ही कोझिकोड पहुंच चुकी हैं और जमीनी स्तर पर परीक्षण करेंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि कोझिकोड क्षेत्र में प्रभावित ग्राम पंचायतों को संगरोध क्षेत्र घोषित किया गया है।
क्या है निपाह वायरस
निपाह वायरस (NiV) जानवरों और लोगों के बीच फैलता है। खासतौर पर फल वाले चमगादड़ों के माध्यम से लोगों में फैलता है। हालाकि सूअर, बकरी, घोड़े, कुत्ते और बिल्लियों जैसे अन्य जानवरों के माध्यम से भी निपाह फैल सकता है। निपाह वायरस हवा के जरिए हीं फैलता है लेकिन ये संक्रमित पदार्थो या फ्यूल्ड ड्रोपलेट्स के जरिए फैल सकता है।
यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है। इसके लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, उल्टी शामिल हैं, जो गंभीर मामलों में मस्तिष्क की सूजन में बदल जाते हैं।
महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में इन कपड़ों के बिना नहीं मिलेगा प्रवेश, लागू होगा ड्रेस कोड
मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाएगा। आम श्रद्धालुओं को मंदिर के गर्भगृह में धोती-सोला पहनकर प्रवेश मिलेगा, जबकि महिलाओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही जल्द ही सभी श्रद्धालुओं के लिए गर्भगृह खोला जाएगा।
सप्ताह में एक दिन भस्म आरती में दिया जाएगा नि:शुल्क प्रवेश
इस संबंध में गुरुवार शाम को हुई महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में निर्णय लिया गया। इस बैठक में तय किया गया कि उज्जैन वासियों को सप्ताह में एक दिन भस्म आरती में नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए मंगलवार का दिन तय किया है। इसमें भक्तों की क्षमता 300 से 400 के बीच रखी जाएगी।
विशेष दिनों में ड्रेस कोड होगा अनिवार्य
गौरतलब है कि विशेष दिनों यानी जब आम श्रद्धालुओं का गर्भगृह में प्रवेश बंद होता है, तब ड्रेस कोड अनिवार्य रहता है। यानी गर्भगृह में प्रवेश करने वालों को धोती व सोला पहनना होता है। अब तक आम दिनों में सभी श्रद्धालुओं को सामान्य कपड़े पहनकर प्रवेश दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। गर्भगृह खुलने के बाद आम श्रद्धालुओं को भी धोती-सोला पहनने के बाद ही प्रवेश मिलेगा। वहीं, महिलाओं के लिए साड़ी पहनना अनिवार्य होगा।
करीब ढाई महीने से बंद गर्भगृह खोलने को लेकर होगी बैठक
वहीं अब करीब ढाई महीने से बंद गर्भगृह को खोलने को लेकर अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए अगले सप्ताह फिर बैठक होगी। हालांकि रोजाना करीब दो से ढाई लाख श्रद्धालु रोजाना मंदिर आ रहे हैं। सभी को गर्भगृह में प्रवेश देना संभव नहीं है।
सबसे बड़े अन्न क्षेत्र का उद्घाटन अगले सप्ताह
वहीं अगले हफ्ते महाकाल मंदिर में अन्न क्षेत्र का उद्घाटन किया जाएगा। दावा है कि यह पूरे भारत का सबसे बड़ा अन्न क्षेत्र होगा। इसमें दिन भर में एक लाख लोगों को खाना खिलाया जाएगा।
UN में शांति पर चर्चा: रुचिरा कंबोज बोलीं- महात्मा गांधी के शांति संदेश के मार्ग पर PM मोदी
संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने शांति संदेश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं की सीख को अपनाया है। वह शांति संदेश पर बापू के बताए मार्ग पर चल रहे हैं।
भारत ने हमेशा अहिंसा, सद्भाव और सह-अस्तित्व के आदर्शों को अपनाया
उन्होंने कहा कि शांति भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और दार्शनिक विरासत की आधारशिला है। भारत ने हमेशा अहिंसा, सद्भाव और सह-अस्तित्व के आदर्शों का पालन किया है। उन्होंने यह टिप्पणी संयुक्त राष्ट्र में शांति पर चर्चा कार्यक्रम में की। मीडिया रिपोर्ट्स में रुचिरा कंबोज की इस टिप्पणी को व्यापक महत्व दिया गया है।
महात्मा गांधी अहिंसात्मक प्रतिरोध के चैंपियन
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूएन में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने कहा कि महात्मा गांधी अहिंसात्मक प्रतिरोध के चैंपियन हैं और उनका प्रभाव हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जैसे महान नेताओं ने भारत को प्रभावित किया है।
ग्लोबल साउथ के साथ भारत की विकास परियोजनाएं लोगों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को हैं दर्शाती
याद हो, इससे पूर्व जुलाई माह में संयुक्त राष्ट्र महासभा के एक कार्यक्रम के दौरान रुचिरा कंबोज ने कहा था कि ग्लोबल साउथ के साथ भारत की 40 बिलियन अमेरिकी डॉलर की विकास परियोजनाएं लोगों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

