♨️ आज की प्रेरणा ♨️
स्वभाव उस दीपक की तरह रखें जो एक गरीब की झोपड़ी में भी उतनी रौशनी देता है जितनी कोई बादशाह के महल में।
आज से हम सबसे एक समान व्यवहार करें…
💧 TODAY'S INSPIRATION 💧
Make your nature like that of a lamp that lightens up a poor person's hut to the same extent as it would a king's palace!
TODAY ONWARDS LET'S treat everyone equally...
13 मार्च की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ👉
1560 – स्पेन की नौसेना ने त्रिपोली के डीजेरबा पर कब्जा किया।
1759 - हेली के धूमकेतु की 27वीं परिक्रमा के पेरिलीशन पैसेज को लेख्यांकित किया गया।
1772 - गॉटथोल्ड लेसिंग की "एमिलिया गैलोटी" का प्रीमियर ब्रॉन्स्विक में हुआ।
1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1808 - ईसाई सातवीं की मौत के बाद, फ्रेडरिक छठी डेनमार्क का राजा बना, अगले ही दिन डेनमार्क ने स्वीडन पर युद्ध की घोषणा की।
1848 - प्रिंस क्लेमेन्स वॉन मेट्रर्टिच ने ऑस्ट्रिया साम्राज्य के राज्य चांसलर और विदेश मंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
1878 – वर्नाकुलर प्रेस एक्ट प्रभाव में आया और अगले ही दिन अमृत बाजार पत्रिका अंग्रेजी समाचार पत्र बना।
1878 - ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी ने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी को अपने पहले गोल्फ मैच में हराया।
1884 – अमेरिका ने मानक समय अपनाया।
1897 - सैन डिएगो स्टेट यूनिवर्सिटी की स्थापना की गयी।
1921 – मंगोलिया ने चीन से स्वतंत्रता हासिल की।
1940 – भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए पंजाब के पूर्व गवर्नर माइकल ओ डायर की लंदन में गोली मारकर हत्या की।
1961 – ब्रिटेन की दो महिला और तीन पुरुष अधिकारियों पर रूस के लिए जासूसी करने का आरोप लगा था। कहा गया था कि वो देश के सुराग रूस भेज रहे थे।
1961 – भूस्खलन से सोवियत संघ में 145 लोगों की मौत हुई।
1963 – इंडोनेशिया और नीदरलैंड के बीच राजनयिक संबंध बहाल हुए।
1963 – खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये अर्जुन पुरस्कार की घोषणा हुई।
1964 – तुर्की ने साइप्रस के खिलाफ हमले की धमकी दी।
1973 – सीरिया में संविधान को अंगीकार किया गया।
1996 – स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियों की बौछार कर दी जिसमें 16 बच्चे और उनके शिक्षक की मौत हो गई।
1997 - सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
1999 - शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने ।
1999 - 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
2002 - राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित ।
2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ , सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
2003 - इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ़्रांस ने नामंजूर किया।
2008 - राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया।
2008 - 'हिन्दुस्तान टाइम्स' और पाकिस्तान के अखबार 'डॉन' को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया।
2008 - नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुँचा।
2008 - सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
2009 - सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ।
2012 – बंगलादेश की राजधानी ढाका के समीप एक तेल टैंकर और एक नौका के बीच हुई टक्कर में 110 लोगों की मौत हुई।
2016 - तुर्की के अंकारा में आत्मघाती बम विस्फोट में 37 लोगों की मौत।
2018 - छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के हमलें में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 9 जवानों की मौत।
2019 - सरकार ने राफाल लड़ाकू विमान मामले में उच्चतम न्यायालय में हलफनामा दायर किया।
2019 - ब्राजील के स्कूल में गोलीबारी में आठ की मौत, दो हमलावरों ने की खुदकुशी।
2020 - फेसबुक ने भारत में ‘प्रगति’ नामक अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (CSR) पहल शुरू की ।
2020 - ग्रीस में केटरीना सेकेलारोपाउलो ने देश की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
2020 - अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देश में संक्रामक रोग राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया।
2021 - देश की सुरक्षा का हवाला देते हुए श्रीलंकाई सरकार ने मुस्लिम महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले बुर्का पर पाबंदी लगाने का फैसला लिया।
13 मार्च को जन्मे व्यक्ति👉
1861 - चुनीलाल बसु - भारत के एक रसायनज्ञ, विज्ञानसाधक, चिकित्सक और देशप्रेमी थे।
1899 - बुर्गुला रामकृष्ण राव, आंध्र प्रदेश के राजनैतिक नेता रहे ।
1961 - अजय सिंह चौटाला -
पूर्व लोक सभा सांसद।
1971 - आत्मा रंजन , हिंदी के प्रसिद्ध कवि।
1978 - अनुषा रिज़वी, एक भारतीय फिल्म निर्देशक और पटकथा लेखक हैं।
1980 - वरुण गांधी, एक युवा राजनेता।
1982 - निम्रत कौर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्रीं हैं।
13 मार्च को हुए निधन👉
1800 – मराठा साम्राज्य के जाने माने राजनीतिज्ञ नाना फडणवीस का महाराष्ट्र के पुणे में निधन हुआ।
1996 - शफ़ी ईनामदार, हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
2002 - नासिर हुसैन - भारतीय फिल्म निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक थे।
2004 - विलायत ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक।
2014 - एस. मल्लिकार्जुनैय्या - भारतीय राजनीतिज्ञ (भाजपा ) व चौदहवीं लोकसभा के सदस्य थे।
2018 - हमीदा हबीबुल्लाह - भारतीय राजनीतिज्ञ, राज्य सभा सांसद का 101 वर्ष की आयु में निधन।
2021 - अब तक के सबसे महान मिडिलवेट बॉक्सिंग चैंपियनों में से एक, मार्विन हैगलर का 66 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
13 मार्च के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव👉
🔅 लट्ठमार होली नन्दगाँव।
🔅 मेला बाबा श्री खाटूश्यामजी (तीन दिन )।
🔅 वृज महोत्सव (2 दिन ,भरतपुर )।
🔅 श्रीहरि जयन्ती ।
🔅 डॉ॰ बुर्गुला रामकृष्ण राव जयन्ती।
🔅 श्री आत्माराम रंजन जन्म दिवस।
🔅 World Rotaract Day.
⚜️ आज का प्रेरक प्रसंग ⚜️
!! अनुभव की कंघी !!
रामधन नाम का एक पुराना व्यपारी था जो अपनी व्यापारी समझ के कारण दोनों हाथों से कमा रहा था। उसको कोई भी टक्कर नहीं दे सकता था। वो दूर-दूर से अनाज लाकर उसे शहर में बेचता था, उसे बहुत सा लाभ होता था। वो अपनी इस कामयाबी से बहुत खुश था। इसलिये उसने सोचा व्यापार बढ़ाना चाहिये और उसने पड़ौसी राज्य में जाकर व्यापार करने की सोची।
दूसरे राज्य जाने के रास्ते का मानचित्र देखा गया जिसमें साफ-साफ था कि रास्ते में एक बहुत बड़ा मरुस्थल है। खबरों के अनुसार उस स्थान पर कई लुटेरे भी हैं। लेकिन बूढ़ा व्यापारी कई सपने देख चूका था। उस पर दूसरे राज्य में जाकर धन कमाने की इच्छा प्रबल थी। उसने अपने कई किसान साथियों को लेकर प्रस्थान करने की ठान ली। बैलगाड़ियाँ तैयार की और उस पर अनाज लादा। इतना सारा माल था जैसे कोई राजा की शाही सवारी हो।
बूढ़े रामधन की टोली में कई लोग थे जिसमें जवान युवक भी थे और वृद्ध अनुभवी लोग, जो बरसों से रामधन के साथ काम कर रहे थे। जवानों के अनुसार अगर इस टोली का नेतृत्व कोई नव युवक करता तो अच्छा होता क्योंकि यह वृद्ध रामधन तो धीरे-धीरे जायेगा और पता नहीं उस मरुस्थल में क्या-क्या देखना पड़ेगा।
तब कुछ नौजवानों ने मिलकर अपनी अलग टोली बना ली और स्वयं का माल ले जाकर दूसरे राज्य में जाकर व्यापार करने की ठानी। रामधन को उसके चहेते लोगों ने इस बात की सूचना दी। तब रामधन ने कोई गंभीर प्रतिक्रिया नहीं दिखाई उसने कहा भाई सबको अपना फैसला लेने का हक़ है। अगर वो मेरे इस काम को छोड़ अपना शुरू करना चाहते हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं हैं। और भी जो उनके साथ जाना चाहता हो जा सकता है।
अब दो अलग व्यापारियों की टोली बन चुकी थी जिसमें एक का नेतृत्व वृद्ध रामधन कर रहे थे और दूसरे का नेतृत्व नव युवक गणपत कर रहे थे। दोनों की टोली में वृद्ध एवं नौजवान दोनों सवार थे।
सफ़र शुरू हुआ, रामधन और गणपत अपनी अपनी टोली लेकर चल पड़े। थोड़ी दूर सब साथ-साथ ही चल रहे थे कि जवानों की टोली तेजी से आगे निकल पड़ी और रामधन और उनके साथी पीछे रह गये। रामधन की टोली के नौजवान इस धीमी गति से बिलकुल खुश नहीं थे और बार-बार रामधन को कौस रहे थे, कहते कि वो नौजवानों की टोली तो कब की नगर की सीमा लाँघ चुकी होगी और कुछ ही दिनों में मरुस्थल भी पार कर लेगी और हम सभी इस बूढ़े के कारण भूखे मर जायेंगे।
धीरे-धीरे रामधन की टोली नगर की सीमा पार करके मरुस्थल के समीप पहुँच जाती है। तब रामधन सभी से कहते हैं- यह मरुस्थल बहुत लंबा है और इसमें दूर दूर तक पानी की एक बूंद भी नहीं मिलेगी, इसलिये जितना हो सके पानी भर लो और सबसे अहम यह मरुस्थल लुटेरे और डाकुओं से भरा हुआ है। इसलिये हमें यहाँ का सफ़र बिना रुके करना होगा। साथ ही हर समय चौकन्ना रहना होगा।
उन्हें मरुस्थल के पहले तक बहुत से पानी के गड्ढे मिल जाते हैं जिससे वे बहुत सारा पानी संग्रह कर लेते हैं। तब उनमें से एक पूछता है कि इस रास्ते में पहले से ही इतने पानी के गड्ढे हैं, हमें एक भी गड्ढा तैयार नहीं करना पड़ा। तब रामधन मूंछो पर ताव देकर बोलते हैं इसलिए तो मैंने नव जवानों की उस टोली को आगे जाने दिया। यह सभी उन लोगों ने खुद के लिए तैयार किया होगा जिसका लाभ हम सभी को मिल रहा है। यह सुनकर कर टोली के विरोधी साथी खिजवा जाते हैं और अन्य, रामधन के अनुभव की प्रशंसा करने लगते हैं। सभी रामधन के कहे अनुसार बंदोबस्त करके और आराम करके आगे बढ़ते हैं।
आगे बढ़ते हुए रामधन सभी को आगाह कर देता है कि अब हम सभी मरुस्थल में प्रवेश करने वाले हैं, जहाँ ना तो पानी मिलेगा, ना खाने को फल और ना ही ठहरने का स्थान और यह बहुत लम्बा भी है। हमें कई दिन भी लग सकते हैं। सभी रामधन की बात में हामी मिलाते हुए उसके पीछे हो लेते हैं।
अब वे सभी मरुस्थल में प्रवेश कर चुके थे। जहाँ बहुत ज्यादा गर्मी थी जैसे अलाव लिये चल रहे हों। आगे चलते-चलते उन्हें सामने से कुछ लोग आते दिखाई देते हैं। वे सभी रामधन को प्रणाम करते हैं और हाल चाल पूछते हैं। उनमें से एक कहता है आप सभी व्यापारी लगते हो, काफी दूर से चले आ रहे हो, अगर कोई सेवा का अवसर देंगे तो हम सभी तत्पर हैं। उसकी बातें सुन रामधन हाथ जोड़कर कह देता है कि भाई हम सभी भले चंगे हैं, तुम्हारा धन्यवाद जो तुम सभी ने इतना सोचा और वे अपने साथियों को लेकर आगे बढ़ जाते हैं। आगे बढ़ते ही टोली के कुछ नवयुवक फिर से रामधन को कौसने लगते हैं कि जब वे लोग हमारी सहायता कर रहे हैं तो इस वृद्ध रामधन को क्या परेशानी हैं ?
कुछ दूर चलने के बाद फिर से कुछ लोग सामने से आते दिखाई देते हैं जिनके वस्त्र गिले थे और वे रामधन और उसके साथियों को कहते हैं कि आप सभी राहगीर लगते हो और इस मरुस्थल के सफर से थके लग रहे हो। अगर आप चाहो तो हम आपको पास के एक जंगल में ले चलते हैं, जहाँ बहुत पानी और खाने को फल हैं। साथ ही अभी वहाँ पर तेज बारिश भी हो रही हैं। उसी में हम सभी भीग गये थे। अगर आप सभी चाहे तो अपना सारा पानी फेंक कर जंगल से नया पानी भर लें और पेट भर खाकर आराम कर लें। लेकिन रामधन साफ़ ना बोल कर अपने साथियों से जल्दी चलने को कह देते हैं।
अब टोली के कई नौजवानों को रामधन पर बहुत गुस्सा आता है और वे उसके समीप आकर अपना सारा गुस्सा निकाल देते हैं और पूछते हैं कि क्यूँ वे उन भले लोगों की बात नहीं सुन रहे और क्यूँ हम सभी पर जुल्म कर रहे हैं। तब रामधन मुस्कुराते हुए कहते हैं कि वे सभी लुटेरे हैं और हमसे अपना पानी फिकवा कर हमें नि:सहाय करके लुट लेना चाहते हैं और हमें यहीं मरने छोड़ देना चाहते हैं। तब वे नवयुवक गुस्से में दांत पिसते हुये कहते हैं कि सेठ जी तुम्हें ऐसा क्यूँ लगता हैं ? तब रामधन कहते हैं कि तुम खुद देखो, इस मरुस्थल में कितनी गर्मी है, क्या यहाँ आसपास कोई जंगल हो भी सकता है, यहाँ की भूमि इतनी सुखी है कि दूर दूर तक बारिश ना होने का संकेत देती है। यहाँ एक परिंदे का घौसला तक नहीं तो फल फुल कैसे हो सकते हैं और जरा निगाह उठाकर ऊपर देखो दूर-दूर तक कोई बारिश के बादल नहीं हैं, ना ही हवा में बारिश की ठंडक हैं, ना ही गीली मिटटी की खुशबु, तो कैसे उन लोगों की बातों पर यकीन किया जा सकता हैं ? मेरी बात मानो कुछ भी हो जाये अपना पानी मत फेंकना और ना ही कहीं भी रुकना।
कुछ देर आगे चलने के बाद उन्हें रास्ते में कई नरकंकाल और टूटी फूटी बैलगाड़ी मिलती हैं। वे सभी कंकाल गणपत की टोली के लोगों के थे। उनमें से एक भी नहीं बचा था। उनकी ऐसी दशा देख सभी रोने लगते हैं क्यूंकि वे सभी उन्हीं के साथी थे। तब रामधन कहते हैं कि जरुर इन लोगों ने तुम्हारे जैसे ही इन लुटेरों को अपना साथी समझा होगा और इसका परिणाम यह हुआ, आज उन्हें अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा। रामधन सभी को ढांढस बंधाते हुये कहते हैं- हम सभी को भी यहाँ से जल्दी निकलना होगा क्यूंकि वे सभी लुटेरे अभी भी हमारे पीछे हैं। प्रार्थना करो कि हम सभी सही सलामत यहाँ से निकल जायें।
शिक्षा:-
कहते हैं 'अनुभव की कंघी' (Anubhav Ki Kanghi) जब काम आती हैं तब सर पर कोई बाल नहीं बचता अर्थात् अनुभव उम्र बीतने और जीवन जीने के बाद ही मिलता है। अनुभव कभी भी पूर्वजों की जागीर में नहीं मिलता| जैसे इस कहानी में नव जवानों में जोश तो बहुत था लेकिन अनुभव की कंघी नहीं थी जो कि रामधन के पास थी जिसका उसने सही समय पर इस्तेमाल किया और विपत्ति से सभी को निकाल कर ले गया। शिक्षा यही है कि किसी काम को करने के लिये जोश के साथ अनुभव होना भी अत्यंत आवश्यक है।
सदैव प्रसन्न रहिये।
जो प्राप्त है, पर्याप्त है।
✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️✍️
0 Comments