5 राज्यों में हुए चुनाव के नतीजे रिकॉर्ड तोड़ रहे । यूपी हो , पंजाब , उत्तराखंड या गोवा हर जगह इतने रिकॉर्ड बने कि गिनते रह जाओ । 5 में से 4 राज्यों में BJP को बड़ी जीत मिली । यूपी में योगी का बुलडोजर चला और विरोधियों की उम्मीदें कुचलता निकल गया । पंजाब और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री ही नहीं जीत पाए । पंजाब में तो बड़े - बड़े नाम आम आदमी पार्टी के गुमनाम प्रत्याशियों से हार गए । कैसा रहा बाकी राज्यों का हाल और देश - दुनिया की बड़ी खबरें सिर्फ 5 मिनट में पढ़िए मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में ..
🔹सबसे पहले आज के प्रमुख इवेंट्स , जिन पर होगी नजर
1. PM नरेंद्र मोदी दो दिन के लिए गुजरात जाएंगे , पहले दिन उनका रोड शो होगा ।
2. सीमा विवाद पर भारत - चीन में कोर कमांडर लेवल की 15 वें राउंड की बात होगी ।
3. यूक्रेन के मसले पर रूस और बेलारूस के राष्ट्रपति मॉस्को में मुलाकात करेंगे ।
🔹5 बड़ी खबरें , जो आपको अपडेट रखेंगी
1. यूपी में पहली बार फुल टर्म CM को दूसरी बार सत्ता
यूपी में योगीराज बरकरार रहेगा । BJP को पिछले चुनाव से भले कम सीटें मिलीं , लेकिन ये बहुमत से फिर भी ज्यादा हैं । 37 साल में पहली बार कोई पार्टी यूपी में लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी । योगी आदित्यनाथ 71 साल में पहले ऐसे फुल टर्म CM हैं , जो लगातार दूसरी बार सत्ता संभालेंगे । सपा दूसरे नंबर की पार्टी बनी । प्रियंका गांधी की एंट्री के बावजूद कांग्रेस दो सीटें जीत पाई ।
2. उत्तराखंड में लगातार दूसरी बार BJP सरकार , लेकिन CM धामी हारे
उत्तराखंड ने इस बार भी हैरान किया । यहां BJP दूसरी बार सरकार बनाएगी । ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी है , लेकिन उसका चेहरा रहे CM पुष्कर सिंह धामी चुनाव में मात खा गए । इससे पार्टी को 12 महीने के अंदर चौथा मुख्यमंत्री तलाशना होगा । कांग्रेस के सबसे सीनियर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी वोटर्स ने नकार दिया ।
3. पंजाब में हर तरफ आप ; CM चन्नी , सिद्धू , कैप्टन , बादल सब हारे
आम आदमी पार्टी की आंधी में कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ ढह गया । पंजाब में आप को 92 सीटें मिली हैं । आजादी के बाद किसी पार्टी की सूबे में यह तीसरी सबसे बड़ी जीत है । कांग्रेस सिर्फ 18 सीटें जीत पाई । BJP के हिस्से में 2 और अकाली दल के खाते में 3 सीटें रहीं । CM चन्नी , सिद्धू , अमरिंदर और बादल सब हार गए । CM चन्नी तो दो सीटों से लड़े और दोनों पर हारे ।
4. गोवा में रिकॉर्ड तीसरी बार BJP को सत्ता , मणिपुर में भी भगवा लहराया
गोवा में 20 सीट जीतकर BJP रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाएगी । पार्टी बहुमत से एक सीट पीछे रह गई , लेकिन उसे MGP और निर्दलीयों ने समर्थन दे दिया है । आम आदमी पार्टी ने भी गोवा में 2 सीटें जीती हैं । ममता की पार्टी TMC सभी 26 सीटों पर खाली हाथ रही । वहीं , 5 वें चुनावी राज्य मणिपुर में भी दोबारा BJP की सरकार बन रही है । उसे 32 सीटें मिली हैं ।
5. रूस ने मैटरनिटी हॉस्पिटल पर गिराए बम , कई बच्चे मलबे में दबे
रूस और यूक्रेन जंग का आज 16 वां दिन है । दोनों देशों में हुई बातचीत नाकाम हो गई । रूस और यूक्रेन के विदेश मंत्री तुर्की में मिले , लेकिन सीजफायर पर एकराय नहीं बना पाए । इससे पहले मारियुपोल के एक मैटरनिटी हॉस्पिटल पर रूस ने बम बरसाए । इसमें कई प्रेग्नेंट महिलाएं घायल हुई हैं । राष्ट्रपति जेलेंस्की का कहना है कि कई बच्चे मलबे में दब गए हैं ।
🔹कुछ अहम खबरें हेडलाइन में ...
1. 4 राज्यों में जीत के बाद मोदी बोले- कार्यकर्ताओं ने वादा किया था होली 10 मार्च से होगी , इसे पूरा भी किया
2. महिला वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड ने भारत को 62 रन से हराया , झूलन गोस्वामी ने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की
3. रूस - यूक्रेन की लड़ाई से भारतीय बाजार को फायदा , सेंसेक्स का मार्केट कैप 251.88 लाख करोड़ रुपए हुआ
🎓 नेशनल पार्क ~राज्यवार 🎓
🌴राजस्थान
1. केवला देवी राष्ट्रीय उद्यान
2. रणथ्मभोर राष्ट्रीय पार्क
3. सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान
4. डैजर्ट राष्ट्रीय पार्क
5. दर्रा राष्ट्रीय पार्क
6. घना पक्षी राष्ट्रीय पार्क
7. केवला देवी राष्ट्रीय पार्क
8. ताल छापर अभ्यारण्य
9. माउंट आबू वाईल्ड लाइफ सैंचुरी
🌴मध्य प्रदेश
1. कान्हा राष्ट्रीय पार्क
2. पेंच राष्ट्रीय पार्क
3. पन्ना राष्ट्रीय पार्क
4. सतपुड़ा राष्ट्रीय पार्क
5. वन विहार पार्क
6. रुद्र सागर झील राष्ट्रीय पार्क
7. बांधवगढ नेशनल पार्क
8. संजय नेशनल पार्क
9. माधव राष्ट्रीय पार्क
10. कुनो नेशनल पार्क
11. माण्डला प्लांट फौसिल राष्ट्रीय पार्क
🌴अरुणाचल प्रदेश
1. नामदफा राष्ट्रीय पार्क
🌴हरियाणा
1. सुलतानपुर राष्ट्रीय पार्क
2. कलेशर राष्ट्रीय पार्क
🌴उत्तर प्रदेश
1. दूदवा राष्ट्रीय पार्क
2. चन्द्रप्रभा वन्यजीव विहार
🌴झारखंड
1. बेतला राष्ट्रीय पार्क
2. हजारीबाग राष्ट्रीय पार्क
3. धीमा राष्ट्रीय पार्क
🌴मणिपुर
1. काइबुल लाम्झो राष्ट्रीय पार्क
2. सिरोही राष्ट्रीय पार्क
🌴सिक्किम
1. खांचनजोंगा राष्ट्रीय पार्क
🌴तरिपुरा
1. क्लाउडेड राष्ट्रीय पार्क
🌴तमिलनाडु
1. गल्फ आफ मनार राष्ट्रीय पार्क
2. इन्दिरा गांधी ( अन्नामलाई ) राष्ट्रीय पार्क
3. प्लानी हिल्स राष्ट्रीय पार्क
4. मुकुरूथी नेशनल पार्क
5. गुनीडे नेशनल पार्क
🌴ओडिसा
1. भीतरगनिका राष्ट्रीय पार्क
2. सिंमली राष्ट्रीय पार्क
3. नन्दनकानन राष्ट्रीय चिड़ीयाघर
4. चिल्का झील अभयारण्य
🌴मिजोरम
1. माउन्टेन राष्ट्रीय पार्क
2. मुरलेन राष्ट्रीय पार्क
3. फांगपुई नेशनल पार्क
4. डाम्फा अभ्यारण्य
🌴जम्मू-कश्मीर
1. दाचीग्राम राष्ट्रीय पार्क
2. सलीम अली राष्ट्रीय पार्क
3. किस्तवाड़ राष्ट्रीय पार्क
4. हैमनिश नेशनल पार्क
5. जैव मण्डल रीजर्व , श्रीनगर
🌴पश्चिम बंगाल
1. सुन्दरवन राष्ट्रीय पार्क
2. बुक्सा राष्ट्रीय पार्क
3. जलधपारा राष्ट्रीय पार्क
4. गोरूवारा राष्ट्रीय पार्क
5. सिंघालिला राष्ट्रीय पार्क
6. नियोरा वैली नेशनल पार्क
🌴असम
1. मानस राष्ट्रीय पार्क
2. काजीरंगा राष्ट्रीय पार्क
3. नामेरी राष्ट्रीय पार्क
4. राजीव गांधी ओरांग पार्क
5. डिब्रूगढ़ शेखोवाल राष्ट्रीय पार्क
🌴आध्र प्रदेश
1. कसरू ब्रह्मानंदा रेड्डी नेशनल पार्क
2. इन्दिरा गाँधी प्राणी विज्ञान पार्क
3. मरूगवामी नेशनल पार्क
4. श्री वेंकटेश्वरम राष्ट्रीय पार्क
5. कावला राष्ट्रीय पार्क
6. नागार्जुन सागर राष्ट्रीय पार्क
7. नेलापत्तु पक्षी राष्ट्रीय पार्क
🌴महाराष्ट्र
1. बोरीवली ( संजय गांधी ) राष्ट्रीय पार्क
2. चांदोली राष्ट्रीय पार्क
3. तबोड़ा राष्ट्रीय पार्क
4. गुग्गामल राष्ट्रीय पार्क
5. नवागांव राष्ट्रीय पार्क
6. तन्सा नेशनल पार्क, थाणे
7. मेलघाट राष्ट्रिय अभ्यारण्य
🌴अण्डमान-निकोबार
1. सैडिल पीक राष्ट्रीय उद्यान
2. महात्मा गाँधी मैरीन ( वंदूर ) राष्ट्रीय उद्यान
3. फोसिल राष्ट्रीय पार्क
4. कैंपबैल नेशनल पार्क
5. गलेथा राष्ट्रीय पार्क
6. माऊंट हैरिट नेशनल पार्क
7. रानी झांसी मैरीन राष्ट्रीय पार्क
🌴हिमाचल प्रदेश
1. पिन वैली पार्क
2. ग्रेट हिमालय राष्ट्रीय पार्क
3. रोहल्ला राष्ट्रीय पार्क
4. किरगंगा राष्ट्रीय पार्क
5. सीमलबरा राष्ट्रीय पार्क
6. इन्द्रकिला नेशनल पार्क
7. शिकरी देवी अभ्यारण्य
🌴गजरात
1. गिर राष्ट्रीय पार्क
2. मरीन राष्ट्रीय पार्क
3. ब्लेक बुक राष्ट्रीय पार्क
4. गल्फ आफ कच्छ
5. वंसदा नेशनल पार्क
🌴उत्तराखण्ड
1. जिम कार्बेट राष्ट्रीय पार्क
2. वैली आफ फ्लावर राष्ट्रीय पार्क
3. नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क
4. राजाजी नेशनल पार्क
5. गोविन्द पासू विहार नेशनल पार्क
6. गंगोत्री राष्ट्रीय पार्क
🌴छत्तीसगढ
1. कांगेर घाटी ( कांगेर वैली ) राष्ट्रीय पार्क
2. इन्द्रावती राष्ट्रीय पार्क
3. गुरू घासीदास ( संजय ) राष्ट्रीय उद्यान
🌴करल
1. साइलेंट वैली राष्ट्रीय पार्क
2. पेरियार नेशनल पार्क
3. मैथीकेतन नेशनल पार्क
4. अन्नामुदाई नेशनल पार्क
5. एर्नाकुलम नेशनल पार्क
🌴कर्नाटक
1. बांदीपुर राष्ट्रीय पार्क
2. नागरहोल ( राजीव गांधी ) राष्ट्रीय उद्यान
3. अंसी राष्ट्रीय पार्क
4. बनेरघाटला नेशनल पार्क
5. कुडूरमुख नेशनल पार्क
6. तुंगभद्रा राष्ट्रीय पार्क
🌴 पंजाब
1. हरिकै वैटलैण्ड नेशनल पार्क
🌴 तेलंगाना
1. महावीर हरीना वनस्थली नेशनल पार्क
2. किन्नरसानी अभ्यारण्य
🌴 गोआ
1. सलीम अली बर्ड सैंचुरी
2. नेत्रावली वन्यजीव पार्क
3. चौरा राष्ट्रीय पार्क
4. भगवान महावीर नेशनल पार्क
🌴 बिहार
1. वाल्मिकी नेशनल पार्क
2. विक्रमसिला गंगटिक डॉल्फिन सैंचुरी
3. कंवर लेक बर्ड सैंचुरी
🌴 नागालैण्ड
1. इंटांग्की अभ्यारण्य, कोहीमा
🌴 मेघालय
1. बलफकरम नेशनल पार्क
2. सीजू अभ्यारण्य
3. नांगखिलेम अभ्यारण्य
4. नोकरे
If You Like Please Share With Your Friends
0 Comments